अलवर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की फिर से धमकी मिलने के बाद यहां खलबली मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी परिसर में मंगलवार को राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विकास बंसल पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं । जिला प्रशासन की शिकायत पर इस मामले की जांच चल रही है और पुलिस अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं
अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि यह तीसरी बार है जब मिनी सचिवालय को बम से उडा ने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछली दो बार भी मिनी सचिवालय को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। इस बार भी सुबह साढ़े सात बजकर 31 मिनट पर अलवर जिला कलेक्टर की आधिकारिक मेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले दो बार की तरह इस बार भी तरीका वही है। उसमें शीर्षक में लिखा गया है कि ‘पाकिस्तान और तमिलनाडु का बदला और जिला कलेक्ट्रेट में बड़ा धमाका होगा ।सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दें।’
श्री महावर ने बताया कि तमिलनाडु की आईपी ऐड्रेस से यह धमकी मिली है और एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को सतर्क किया गया है । मेटल डिटेक्टर दल को बुलाया गया है। जो जगह-जगह जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इसमें पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था।
अलवर में मिनी सचिवालय काे बम से उडने की फिर मिली धमकी
