ढूंढे नहीं मिल रहे डकैतों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैत पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे है। पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। ढाई हजार से अधिक फुटेज भी खंगाले जा चुके है लेकिन डकैत पुलिस गिरफ्त से दूर है।

अब पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।विदित हो कि जयप्रकाश वार्ड पनागर निवासी सुनील सोनी की विद्यासागर वार्ड में भूरा ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान हैं। 16 दिसम्बर की रात्रि जब वे दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे तभी 6 आरोपी बाइकों से पहुंचे। इसके बाद कट्टे व हथौड़ी से सुनील और उनके बेटे संभव सोनी पर हमला कर दिया।

दो आरोपी हमला कर रहे थे जबकि चार लोग तीन थैले जेवरों से भरे छुड़ाकर अपने हाथों में ले लेकर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में डकैती की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों में तलाश में है। साथ ही पांच टीमेें भी गठित हुई। जिन्हें अलग-अलग टॉस्क भी दिए गए। सीसीटीव्ही कैमरों को खंगालने से लेकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ संदेहियों से पूछताछ हुई। लेकिन अब तक ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिसके सहारे पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच सके।

Next Post

दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत चांदी चौक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडा, फावड़ा से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन