दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत चांदी चौक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडा, फावड़ा से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रोहित श्रीवास्तव 36 वर्ष निवासी चांदनी चौक कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाजू से मुकेश सोनी का मकान है, मुकेश सोनी लगभग एक वर्ष से अपना मकान निर्माण करवा रहा है।

घर का पूरा मलबा उसके घर के बाजू में बिखराकर रखा है एवं अपनी दोनों कार उसके घर के सामने खड़ी करता है जिससे उसे आने जाने में काफी परेशानी होती है। मंगलवार दोपहर 12-30 बजे उसने मुकेश सोनी से कहा कि आप अपनी कार नहीं हटाते हो इसी बात पर मुकेश सोनी एवं मुकेश सेानी का लडक़ा अंश सोनी उसके साथ विवाद करने लगे, अंश सोनी ने फावड़ा से हमलाकर चोट पहॅुचा दी.

मुकेश सोनी ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और ईंट पत्थर से उसके साथ मारपीट किया, बीच बचाव करने आईं उसकी चाची मंजुला श्रीवास्तव के साथ भी मुकेश सोनी एवं अंश सोनी ने मारपीट की। दोनों जान से मारने की धमकी दिये। वहीं मुकेश सोनी 47 वर्ष निवासी चांदनी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के सामने काम कर रहा था तभी रोहित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव एवं नीलू श्रीवास्तव आकर उसे कार हटाने के लिये कहते हुये उसकी कार में धक्का देकर हटाने लगे, उसने कार हटाने से मना किया तो तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। रोहित श्रीवास्तव ने डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

खेत में लगाई फांसी

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक शंकर सिंह परस्ते 45 वर्ष निवासी ग्राम बंजर ने सूचना दी कि मंगलवार […]

You May Like