जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक शंकर सिंह परस्ते 45 वर्ष निवासी ग्राम बंजर ने सूचना दी कि मंगलवार शाम लगभग 5 बजे वह अपने घर में था.
उसी समय ग्राम मढ़ा निवासी सुशील उरेती ने फोन कर बताया कि तुम्हारे बड़े भाई हरभगत सिंह ने खेत में पेड़ में फांसी लगा लिया है तो वह अपने बड़े भाई हरभगत सिंह परस्ते के खेत मढ़ा हार वाले खेत में जाकर देखा उसका बड़ा भाई हरभगत सिंह परस्ते 50 वर्ष पाकुर के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटके थे। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
