कम से कम सीमेंट तो सूख जाने देते

जबलपुर: फुटपाथ बने एक दिन भी पूरा नहीं हुआ था, अभी सीमेंट सूखी तक नहीं थी उसमें पानी की सिंचाई की बहुत जरूरत थी लेकिन अवैध कब्जाधारियों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने उस फुटपाथ पर जूते की दुकान सजा ली।

पूरा मामला सिविक सेंटर स्थित बाजार का है जहां जूते बेचने वालों ने कब्जा कर लिया और जिसने भी ये नजारा देखा उसने कहा कि भैया कम से कम सीमेंट तो सूख जाने देते। जानकारी के अनुसार इस रोड से नगर निगम सहित अन्य प्रमुख विभागों के अफसर प्रतिदिन गुजरते हैं और उनकी निगाहें इन अवैध अतिक्रमण पर रोज पड़ती हैं लेकिन इस क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिसका नतीजा है कब्जाधारी कुछ इस तरह से कब्जा कर रहे हैं।

Next Post

उपार्जन केन्‍द्रों की तौल क्षमता बढ़ाने के संबंध में प्रतिवेदन भेजने के निर्देश

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा विभिन्‍न किसान संगठनों एवं किसानों द्वारा की जा रही मांग को देखते हुए धान उपार्जन केन्‍द्रों की तौल क्षमता बढ़ाने के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश जिले के सभी अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों को दिये हैं।कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्‍त […]

You May Like