थाना प्रभारी ने 8 सालों से नहीं ली छुट्टी, बैंड बाजे के साथ हुई विदाई

ग्वालियर। ग्वालियर में एक ऐसे थाना प्रभारी सेवानिवृत हुए हैं जो कार्यभार से मुक्त होने के बाद भी अपने आखिरी पल तक फील्ड में ड्यूटी करते मिले। अपने फर्ज के प्रति उनकी वफादारी देख अफसरों ने भी थाना प्रभारी को दिल से सैल्यूट किया।

पुलिस की नौकरी में थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने पिछली 8 साल में एक भी छुट्टी न लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सम्मानित भी किया था। थाना प्रभारी बताते हैं कि वह सदैव विभाग के प्रति समर्पित रहे हैं, जब भी विभाग को उनकी आगे जरूरत होगी तो वह सदैव सेवा में हाजिर रहेंगे। कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह जब विभाग से रिटायर हुए तो उन्हें पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शाल देकर विदा किया। थाना प्रभारी के विदाई समारोह में क्षेत्र के सभी व्यापारी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैंड-बाजो के साथ थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह को विदाई दी गई।

Next Post

टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण पीपलखेड़ी में होकर रहेगा : दिग्विजय सिंह

Sun Mar 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल 3 मार्च 2025 को राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी में महान आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण करने वाले थे लेकिन अचानक एक मार्च की रात को पुलिस ने उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग करके मूर्ति […]

You May Like