ड्यूटी से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

इंदौर: तिलक नगर रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाला युवक एक होटल में वेटर का काम करता था और ड्यूटी से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया. कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.आजाद नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय आनंद यादव निवासी काली पुलिया, आजाद नगर के रूप में हुई है.

वह मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले चार साल से इंदौर में रहकर एक निजी होटल में काम कर रहा था. रविवार रात करीब 12 बजे वह साइकिल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है

Next Post

बड़ौदा में बाजारों और अस्पतालों में घुसा पानी, विजयपुर-अगरा मार्ग बंद, क्वारी नदी के उफान से विजयपुर के गांवों में भरा पानी

Mon Jul 14 , 2025
श्योपुर:श्योपुर में बीती रात से जारी झमाझम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार हो रही बारिश से जिले में औसतन 111.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 13 जुलाई को 119.32 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी थी। इस तरह दो दिनों में 231.12 मिमी […]

You May Like

मनोरंजन