‘धुरंधर’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज

मुंबई, 04 अप्रैल (वार्ता) मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। करणदीप ने याद करते हुए कहा, “हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छाँव नहीं थी।” उन्होंने बताया, “आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियाँ थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियाँ खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे।”

करणदीप ने कहा, “फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी।”उन्होंने बताया, “पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना।” इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।ये लगातार मेहनत अब फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी में साफ़ दिख रही है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है, और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है।जैसे-जैसे रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ़ है रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लगन, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडर्ड्स सेट कर रहे हैं।

Next Post

मप्र में मौसम का ट्रिपल अटैक: आंधी, बारिश और ओलों से बदला मिजाज, 7 अप्रैल तक अलर्ट

Sat Apr 4 , 2026
भोपाल। मप्र में अप्रैल की शुरुआत के साथ बदला मौसम अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग रूप में असर दिखाएगा। सामान्य तौर पर गर्मी बढ़ने के बजाय फिलहाल आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है, जिससे जहां तापमान नियंत्रित बना हुआ है, वहीं किसानों […]

You May Like