जबलपुर:मकान नीलाम होने और बच्ची की शादी करने और पैसे न होने जैसे मनगढंत कहानी रचकर जालसाज पति-पत्नी ने षडयंत्र रचते हुए पडोसियों को दर्द सुनाया और पांच लाख रूपए लेकर हड़प लिए। जब पीडि़त को जालसाजी का पता चला तो उसने अब अधारताल थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक आदित्य शुक्ला पिता स्व. यज्ञ नारायण शुक्ला निवासी रामनगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामबली पटेल पिता शंकर लाला पटेल पडोस में ही रहते हैँ जिनकी पास में ही कृष्ण डेरी रद्दी चौकी. देशी शराब दुकान के बगल में डेरी का व्यवसाय पत्नी सुशीला पटेल के साथ करता है। रामबली पटेल एवं पत्नी सुशीला पटेल का उनके निवास स्थान पर आना जाना बना रहता था।
जिसके कारण पारिवारिक संबंध बन गये थे। रामबली पटेल एवं पत्नि श्रीमति सुशीला पटेल द्वारा झूठ मनगढंत बहाने जैसे मकान नीलाम होने एवं लडक़ी की शादी करने का झूठा बहाना बनाकर षडयंत्र पूर्वक रोने का नाटक करते हुए पांच लाख रूपए लिए थे। बाद मेेंं जब पैसे वापिस मांगेे तो तरह तरह के बहाने बनाते रहे कभी पनागर स्थित जमीन देने की बात कहकर टालते रहे। बाद में पता चला की इस जमीन का भी पैसा कई लोगों से ले लिया गया है।
