कैट महिला विंग की स्वदेशी एग्जीवीशन का कलेक्टर ने किया समापन

ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वदेशी एग्जीवीशन का समापन करते हुये कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की क्षमता को पहचान कर यदि हम उन्हें सहयोग करे तो वह दिन रात पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करके सफलता हांसिल करती हैं। हम महिला उद्यमियों को इस प्रकार आगे बढायें कि वे अपना स्केल डबलप करे और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सके।

कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि कैट महिलाओं को ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहा है जिसके माध्यम से उन्हें एक बाजार मिल रहा है और वे समाज में अपना बेहतर स्थान बना रही है। स्वदेशी एग्जीवीशन सही मायने में वर्तमान की आवश्यक्ता है और प्रधान मंत्री के लोकल फोर वोकल को पूरा करता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कृपालसिंह ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन की जानकारी अतिथियों को प्रदान की।समापन समारोह में स्वागत भाषण सीए निधि अग्रवाल ने दिया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक रीना गांधी, निरूपमा मालपानी, अध्यक्ष गारिमा वैश्य, सचिव सीए शुभांगी चतुर्वेदी, सोमा जैन, बबिता डाबर, लेखिता सिंघल, रेणू गोयल, कविता जैन ने किया।

Next Post

पथ संचलन केे साथ संघ शताब्दी वर्ष में होंगे हिंदू सम्मेलन, युवा समागम और जन गोष्ठी

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी पर बस्ती सह पथ संचलन के साथ शताब्दी उत्सव की शुरुआत करेगा और ‘पंच परिवर्तन’ को लेकर स्वयंसेवक 15 से 30 नवंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का लक्ष्य बनाया गया […]

You May Like