दिल्ली का बाइक चोर गिरोह ग्वालियर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के तीन ऐसे सदस्यों को पकड़ा है, जो बाइक चोरी कर दिल्ली के लिए फरार हो रहे थे. पकड़े गए चोरों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो चोरों ने चोरी को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया जिसे सुनते ही सभी पुलिस कर्मी भी चौंक उठे. चोरों ने बताया कि वह सभी दिल्ली के रहने वाले हैं और यहां अपने भाई, जो अभी ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल में कैद है, उससे मिलने ट्रेन से ग्वालियर आए थे.

जेल में भाई से मुलाकात के बाद जब वह दिल्ली वापस घर जाने लगे, तो तीनो चोरों के मन में फिर एक बार अपने हाथ की सफाई करने का ख्याल आया. उन्होंने घर वापस लौटने के लिए ट्रेन की जगह बाइक से जाने की सोची. ग्वालियर शहर के नारायण विहार कॉलोनी में यह तीनों चोर पहुंचे और अपने हाथ की सफाई का कमाल दिखाते एक बाइक चोरी कर फरार होने लगे, लेकिन तभी पुलिस के वाहन चैकिंग में तीनों धरे गए. पुलिस इन तीनों को पकड़ थाने ले आई और चोरी की बाइक को जब्त कर तीनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

कुत्ते के साथ अमानवीय व्यवहार, लोहे की रॉड से पीटकर ली जान

Tue Apr 22 , 2025
ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान कुत्ते को जान से मार डाला. पड़ोस में रहने वाले दो कुत्तों में पहले हुआ विवाद हुआ था. दोनों के झगड़े को देख युवक को गुस्सा आया और उसने अपने हाथ में लोहे की रॉड ली और कुत्ते पर हमला करने […]

You May Like