ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान कुत्ते को जान से मार डाला. पड़ोस में रहने वाले दो कुत्तों में पहले हुआ विवाद हुआ था. दोनों के झगड़े को देख युवक को गुस्सा आया और उसने अपने हाथ में लोहे की रॉड ली और कुत्ते पर हमला करने चला गया. बताया गया कि यहां हेमसिंह की परेड पर रहने वाले नितिन राठौर नामक युवक के घर के पड़ोस में एक और परिवार रहता हैं, जिसके पास भी एक पालतू कुत्ता हैं.
इसने नितिन के डॉग को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया. इससे नितिन का पारा चढ़ गया और वह अपने घर से रॉड और डंडा ले आया और फिर कुत्ते को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया. इस बीच आसपास खेल रहे बच्चे उसे पीटते देख रोने लगे. चारो तरफ चीतकार मचने लगी. लोग कुत्ते पर रहन करने की गुहार लगाने लगे लेकिन पीटने वाले के सिर पर तो मानो खून सवार था. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं लेकिन वह गायब हो गया हैं. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी हैं. आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज किया गया हैं.
