शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 3.44 लाख करोड़ से अधिक

मुंबई 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में मचे कोहराम से निवेशकों के 3.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक अर्थात 1.80 प्रतिशत का गोता लगाकर दो सप्ताह के निचले स्तर 76,024.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23165.70 अंक पर बंद हुआ।

इससे 28 मार्च को 4,12,87,646.50 करोड़ रुपये पर रहा बाजार पूंजीकरण नये वित्त वर्ष के पहले दिन मंगलवार को 344058.44 करोड़ रुपये कम होकर 4,09,43,588.06 करोड़ रुपये पर आ गया। यानी निवेशकों के महज एक दिन में 344058.44 करोड़ रुपये डूब गए।

Next Post

नौ एयरक्राफ्ट के साथ सूर्य किरण एरोबैटिक शो होगा 23 अप्रैल को

Tue Apr 1 , 2025
पटना, 01 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के दिन नौ एयरक्राफ्ट के साथ सूर्य किरण एरोबैटिक शो होगा। श्री रूडी की अध्यक्षता में आज पटना जिला में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के सफल प्रदर्शन के लिये समन्वय […]

You May Like

मनोरंजन