प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि मनेगी, अनूप जलोटा आएंगे, प्रदर्शनी के साथ फिल्म का प्रदर्शन भी

ग्वालियर: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्वालियर में 25 जुलाई को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा भजनों की प्रस्तुति देंगे। स्व. प्रभात झा के पुत्र व भाजपा नेता तुष्मुल झा ने बताया कि कार्यक्रम अटल बिहारी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय में सायं 5 बजे से शुरू होगा। इसमे अंचल सहित प्रदेशभर के लोग अपने स्व. प्रभात झा को भावांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने ग्वालियर अंचल के लोगों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। तुष्मुल झा ने बताया कि अनूप जलोटा के कार्यक्रम के पूर्व एक प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। प्रभात झा द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख एवं उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों के चित्रों एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

साथ ही एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। भजन संध्या के बाद हमारे भारत रत्न जिसकी संपादकीय स्व. प्रभात झा ने लिखी थी, का विमोचन किया जाएगा। यह संपादकीय उनकी अंतिम संपादकीय थी। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा अपने शब्दों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

Next Post

अमरनाथ यात्रा: 3,582 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

Wed Jul 23 , 2025
जम्मू, 23 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में ‘बम बम भोले’ का जयकारा लगाते हुए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 3,582 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, “आज सुबह 3,582 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी […]

You May Like