शाजापुर की 62 बीघा जमीन पर आकार लेगी भव्य गोपाल गौशाला,भूमिपूजन

शाजापुर। बाजार में जब कोई गाय घूमती है, तो लोग उसे आवारा गाय कहते हैं, लेकिन गाय आवारा नहीं होती है, क्योंकि उसका भी कोई न कोई पालक है. पालकों की लापरवाही के कारण आज गाय सडक़ों पर बेसहारा घूम रही है, लेकिन प्रदेश की मोहन सरकार ने बेसहारा घूम रही गायों के लिए गौशाला का जो संकल्प लिया था, उसी क्रम में शाजापुर की गोपाल गौशाला की जमीन पर अत्याधुनिक एक गौशाला का निर्माण की आज नींव रखी गई है. जल्द ही इस गोपाल गौशाला में गौवंश का बेहतर सुविधाओं के साथ ख्याल रखा जाएगा.

उक्त बात शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कही. गौरतलब है कि अरुण भीमावद ने कहा कि गोपाल गौशाला के नवीन भवन का आज भूमिपूजन हो गया है. जल्द ही ये गोपाल गौशाला न्यास द्वारा ग्राम कांजा की 62 बीघा भूमि पर सर्व सुविधायुक्त नई गौशाला बनेगी. शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने विधायक निधि से 1 करोड़ की राशि आधुनिक गौशाला निर्माण को दी, जिसका भूमिपूजन किया गया. जिसे गौमाता को सुरक्षित आश्रय, चारा-पानी और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी. इस नई गौशाला में विशाल शेड, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, चिकित्सक कक्ष और चारा भंडारण के साथ कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे,भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष दिनेश नवाब, सचिव राजेंद्र नागर, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

गौसेवा को सनातन की संस्कृति की आत्मा बताया

विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि गौसेवा सनातन संस्कृति की आत्मा है.जब सडक़ों पर बेसहारा गौवंश घूमता है, तो कहीं न कहीं ये सनातन के लिए शर्म की बात है. गोपाल गौशाला की बैठक में जब गौशाला के अध्यक्ष और सदस्यों ने नई गौशाला की मांग रखी, तो मैंने विधायक निधि से एक करोड़ की राशि स्वीकृत कर सनातन संस्कृति की आत्मा को बचाने के लिए नई गौशाला के निर्माण का संकल्प लिया.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत प्रकरण: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द किया

Fri May 22 , 2026
भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह के खिलाफ एक और कड़ी कार्रवाई सामने आई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका अधिवक्ता लाइसेंस निरस्त कर दिया है, जिसके बाद अब वे किसी भी अदालत में वकालत या कानूनी पेशे से जुड़ी गतिविधियां नहीं कर सकेंगे। यह […]

You May Like