
भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मालेगांव प्रकरण में आए निर्णय को लेकर अपने निवास पर खुशी जाहिर की। जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली कि मालेगांव धमाका मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य हिंदू युवकों को कोर्ट से राहत मिली है, उन्होंने अपने बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी,पटाखे फोड़े और दीप जलाकर ईश्वर का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही साजिश का अब अंत हुआ है और निर्दोष लोगों को न्याय मिला है। उमा भारती ने इसे सत्य की विजय बताया और कहा कि यह फैसला न केवल उन निर्दोष युवकों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए राहत की खबर है।
उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि अब समय है कि आतंकवाद जैसे मामलों में राजनीति न की जाए और किसी जाति या धर्म को बिना जांच दोषी न ठहराया जाए। बंगले में उत्सव जैसा माहौल रहा।
