स्वास्थ्य शिविर मे 750 मरीजों की जांच कर किया उपचार

मुलताई।जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासोद मे सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासोद से संबंधित लगभग 40 से 50 ग्रामों के मरीजो ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा गोली प्राप्त की। नौतपा की इस भीषण गर्मी में मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर उपचार लिया शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्षा सोनाली विनोद इरपाचे, विधायक प्रतिनिधि राजेश पाठक, सरपंच श्रीमति संगीता धोटे, मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, जनपद सदस्य उमेश बामने एवं रवि ठाकुर द्वारा किया गया। शिविर मे जिला स्तरीय स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली मरकाम, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ सुरेन्द्र कुशवाह, दंत चिकित्सक डॉ दिशा हिरानी नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ सुचिता जैन, एमडी डॉ धर्मेंद्र चौधरी एवं मानसिकरोग तग्य ममता सोने द्वारा शिविर में आकर मरीजों क़े स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी संदीप धुर्वे ने बताया कि शिविर में लगभग 750 मरीजों का जांच कर उपचार किया गया।खंड चिकित्सा अधिकारी सहित डॉ विवेक बारस्कर एमओ पीएचसी मासोद बीईई सुखनंदन बामने, बीपीएम सुनील खात्रीकार एवं स्टाफ द्वारा शिविर में पूर्ण सहयोग कर सफल संचालन किया।

 

 

 

 

Next Post

सड़क सुरक्षा में नंबर-1 बना देवास, हादसों को रोकने के लिए अपनाया यह सक्सेस मॉडल

Tue May 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने संबंधी निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। देवास जिला सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के […]

You May Like