सतना: प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड को कारपोरेट सोशल रिस्पाॅन्सिबिलिटी के तहत किये गये वाटर कंजरवेशन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट द्वारा वाटर कंजरवेशन (एनवायरमेंट प्रोटेक्शन) सबेरा 2025 से सम्मनित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नीति आयोग की सदस्य (स्वास्थ एवं सार्वजनिक नीति सलाहकार) उर्वसी प्रसाद, सीईओ वन इंडिया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डेली हंट रवनान एन , एवं सुपर्णा चड्ढा क्यूरेटर सबेरा कि उपस्थिति में देवेन्द्र मिश्रा डीजीएम सीएसआर एंड पीआर एवं संजय सिंह परिहार एक्जक्यूटिव सीएसआर ने हैवीटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में प्राप्त किया।
इस भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन सिम्पली सुर्पणा मीडिया नेटवर्क द्वारा सबेरा अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान कंपनी द्वारा वाटर कंजरवेशन (एनवायरमेंट प्रोटेक्शन) के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के साथ अन्य सामाजिक कल्याणकारी कार्यों में किये गए महत्तवपूर्ण योगदान एवं समाज सेवा की प्रतिबद्धता और सतत विकास के प्रयासों को मान्यता देने हेतु प्रदान किया गया।
प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ राकेश जैन, प्रेसीडेंट एंड प्लांट हेड मनीष कुमार सिंह, हेड कॉरपोरेट एचआर एवम हेड एचआरम & कार्पोरेट अफेयर्स सीमेंंट डिविजन डाॅ. मनीष कुमार सिन्हा एवं अन्य वरिष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड समाज के विकास के लिए लंबे समय से समर्पित है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों शिक्षा के अवसर बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने, पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने तथा विभिन्न सामाजिक योजनाओं को गति देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रही है।
