सतना:स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को मैहर के आरपी पैलेस हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया गया।
सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी भाषण के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम राष्ट्रगान गायन के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, कलेक्टर रानी बाटड़, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, सतीश मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
