रिजिजू ने वक्फ संबंधित उम्मीद पोर्टल लॉन्च किया

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता)केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पोर्टल ‘उम्मीद’ का शुभारंभ करने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह वक्फ संपत्ति प्रबंधन तथा प्रशासन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

श्री रिजिजू ने कहा कि इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि आम मुसलमानों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भी मदद मिलेगी। यह पोर्टल अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने और समुदाय के स्वामित्व वाली वक्फ संपत्तियों का प्रभावी और निष्पक्ष उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों की वास्तविक समय पर अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। इस पोर्टल से भारत भर में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक भागीदारी आएगी।

Next Post

विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है भारत में :गोयल

Fri Jun 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06जून (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मौजूदा सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और निर्णयों से भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और आज 112 देशों की कंपनियां सीधे शेयर पूंजी लगा कर देश में कारोबार कर रही हैं। श्री गोयल […]

You May Like