इंदौर:भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत का मामला वार्ड क्रमांक 28 में देखने को मिला है. यहां वार्ड छोटी भमोरी क्षेत्र में आता है. वार्ड के मेघदूत नगर में पिछले कुछ समय से पानी की किल्लत बढ़ गई है. क्षेत्र में नर्मदा पानी की लाईन तो घर-घर पहुंची हुई है लेकिन नलों से पानी की सप्लाई कुछ ही देर की होती है. कम पानी मिलने से पारिवार को पानी किल्लत झेलनी पड़ रही है. हालांकि क्षेत्र में पानी की टैंकर पहंुचते है.
क्षेत्र के लोग पानी के टैंकर पर ही निर्भर है जिसका फायदा उठाते हुए टैंकर चालक इस सेवा का शुल्क लेते हैं जिसे खर्चा पानी कहा जाता है. इस भ्रष्टाचार के नीचे क्षेत्र के कई लोग मनमानी तरीके से अपने लिए अधिक पानी की पूर्ति करते है. यहां तक क्षेत्र में बन रहे मकानों के लिए भी यहां टैंकर चालक खर्चा पानी लेकर पानी देते है. इस भ्रष्टाचार के चलते जिन्हें पानी की आवश्कता है वह वंचित रह जाता है.
इनका कहना है
पंद्रह मिनिट पानी आता है, जो पीने के लिए पुर्ति करता है बाकी इस्तेमाल के लिए टैंकर बुलवाना पड़ता है. दस बार फोन लगाओ तब आता है. परसों फोन किया था अभी तक नहीं आया.
मुन्नी चौहान
पानी गंदा तो नहीं आता हां लेकिन नर्मदा का पानी बहुत ही कम दिया जाता है. थोड़े समय के लिये जितना पानी दिया जाता है पानी की किल्लत में हमें उसी से गुज़ारा करना पड़ता है.
कैलाश पथोड़
पानी की किल्लत तो है. क्षेत्र के बोरिंग से दूसरी गली वाले पाइप लगा लेते हैं. पानी की पूर्ति के लिए बोरिंग की लाईन क्षेत्र में डाल दी जाए तो सभी तो पानी मिलेगा.
धनराज सिंह चौहान
रहवासी बिगाड़ते हैं आदत
जैसे ही पानी के लिए कॉल आती है. हम तुरंत टैंकर पहुंचा देते हैं जो कि निःशुल्क है. पहले भी टैंकर चालक को भगा चुकी हूं. इनकी आदत रहवासी बिगाड़ देते है. ऐसा करने पर हम बार-बार लोगों को मना करते है. मैं इसे गंभीरता से देखूंगी.
ज्योति पंवार, पार्षद
