बांधों व जलाशयों में जलभराव पर सतत निगरानी रखें

रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें तथा दिर्निष्ट क्षेत्र का सतत भ्रमण करें. उन्होंने कहा कि रात्रि से हो रही लगातार वर्षा से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है अत: बांधों और जलाशयों में जलभराव पर सतत निगरानी रखें.कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने संभागन्तर्गत बांधों के जल स्तर की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार गेट खोले जाने की कार्यवाही करें तथा गेट खोलने से पूर्व आसपास क्षेत्र के लोगों को सचेत करें.

उन्होंने कहा कि नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में खतरे के निशान तक पहुंचने से पूर्व प्रभावित होने वाले क्षेत्र के रहवासियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जाय. कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी अमला लगातार भ्रमण कर बांधों, नहरों व जलाशयों की स्थिति की सूचना दें. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सतर्कता बरतें तथा क्षेत्र में रहें. किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना मोबाइल पर व्यक्तिगत उपलब्ध कराने के निर्देश कमिश्नर ने अधिकारियों को दिये. बैठक में मुख्य अभियंता डेहरिया, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय व सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

रीवा को कृषि अवसंरचना मद में सर्वाधिक लाभ लेने वाला संभाग बनाएं

Fri Jul 18 , 2025
रीवा:मंडी बोर्ड तथा कृषि विभाग द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सभागार में कृषि अवसंरचना मद की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर बस जामोद ने कहा कि बाणसागर बांध का निर्माण पूरा होने के बाद पूरे विंध्य क्षेत्र में कृषि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।