मोतीनाला का संकरा पुल बना मुसीबत का सबब

जबलपुर: प्रदेश के सबसे लंबे वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर ब्रिज के शुरू होने के बाद गोहलपुर मोतीनाला के संकरे पुल पर यातायात और अराजक हो गया है। पुलिया संकरी होने के कारण यहां आए-दिन दोपहिया और चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। इसकी मुख्य वजह ये है कि फ्लाई ओवर ब्रिज से नीचे उतरने वाला पूरा ट्रैफिक इसी पुलिया पर आकर फंस जाता है और फिर यातायात प्रभावित होने लगता है।

स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने नगर निगम व पीडल्ब्यूडी विभाग से मांग की है कि मोतीनाला के संकरे पुल को चौड़ा किया जाए जिससे यहां जाम न लगे। खबर है कि नगर निगम द्वारा कई बार मोतीनाला पुल के चौड़ीकरण के काम को लेकर टैंडर जारी किए जा चुके हैं लेकिन आज तक किसी ठेकेदार ने काम लेने में कोई रूचि नहीं दिखाई है। सूत्रों की माने तो नगर निगम द्वारा मोतीनाला पुल के चौड़ीकरण के ठेके के जो रेट तय किए गए हैं वो बहुत कम हैं, इसलिए ठेकेदार भी इस काम को लेने में रूचि नहीं ले रहे हैं। नतीजा ये यहां आए-दिन जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं।

Next Post

कबाड़ा व्यापारी से मारपीट करने वाले तीन अपचारी पकड़े

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर:पुष्प वाटिका क्षेत्र में कबाड़ा खरीदने गए युवक पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन अपचारियों को हिरासत में लिया. परिजनों को समझाइश देकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई.शहर में चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देशों के तहत तिलक […]

You May Like