दिल्ली विधानसभा को बम से उडाने की धमकी मिली

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा और दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने तत्काल विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय और दिल्ली विधानसभा को बम से उडाने की धमकी वाला ईमेल मिला। विभाग ने बताया कि इसके अलावा आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती पब्लिक स्कूल को भी बम से उडाने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि करीब बारह बजे बम की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की टीम को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली विधानसभा की ओर बताया गया कि विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता को भी व्यक्तिगत ईमेल पर सोमवार को बम विस्फोट की धमकी मिली जिसमें दिल्ली विधानसभा को बम से उडाने की बात कही गयी है। मामले की जानकारी संबंधित सुरक्षा विभाग को दी गयी है।

 

 

Next Post

भारत टैक्सी में सारथी दीदी पहल से बढ़ेगी महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता : सीएम डॉ यादव

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत टैक्सी सेवा में शुरू की गई सारथी दीदी पहल प्रदेश में महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी रोजगार उपलब्ध कराने […]

You May Like