
टीकमगढ़। जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में 5 अगस्त को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी राजूलाल उर्फ रज्जू कुशवाहा को खरगापुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 अगस्त की शाम वह और मृतक राजकुमार शराब पी रहे थे। इस दौरान राजकुमार ने उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे नाराज़ होकर उसने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। घटना की सूचना मृतक के चाचा ने दी थी। एसपी मनोहर सिंह मंडलोरई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया था, जिनके सतत प्रयासों से आरोपी पकड़ा गया।
