पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती से मांगा आशीष

अनूपपुर। हरितालिका तीज व्रत को लेकर जिले भर में महिलाओं में गहरा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को सुहागिनों ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर रेत से शिव की आकृति बनाकर पूजा की और दिनभर निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु व खुशहाली की प्रार्थना की। बांस के बर्तन में पकवान व पूजन सामग्री रख महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्र हुईं और पूरे दिन शिव-पार्वती की आराधना में लीन रहीं। रात को फूलों से सजे मंडप में मिट्टी की प्रतिमाओं के समक्ष भजन-कीर्तन कर जागरण किया गया। बुधवार सुबह स्नान-पूजन के बाद कढ़ी-चावल से व्रत का समापन हुआ।

अमरकंटक में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नर्मदा के घाटों पर महिलाओं ने मौनी स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूरे दिन बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदी को लेकर चहल-पहल बनी रही।

Next Post

म्‍याना पुलिस ने जंगल से पकड़े 8 जुआरी

Wed Aug 27 , 2025
गुना। एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा व अनैतिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए म्‍याना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 26 अगस्त की शाम मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान व टीम ने ऊमरी-पाटई के बीच जंगल […]

You May Like

Play sound