वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

काराकास, 12 फरवरी (वार्ता) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अपने आधिकारिक आवास मिराफ्लोरेस पैलेस में अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से मुलाकात कर द्विपक्षीय ऊर्जा एजेंडे की समीक्षा की है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, बैठक में वेनेजुएला की ऊर्जा संप्रभुता और द्विपक्षीय रिश्तों के नीतिगत ढांचे में “दोनों देशों के लिए फायदेमंद ऊर्जा एजेंडे” पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

इसमें अमेरिका की चार्ज डी’अफेयर्स लॉरा डोगू, वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला एसए के अध्यक्ष हेक्टर ओब्रेगॉन और अमेरिका में वेनेजुएला के कूटनीतिक प्रतिनिधि फेलिक्स प्लासेंसिया भी मौजूद थे। श्री राइट का यह दौरा तीन जनवरी को वेनेजुएला में अमेरिका के सैन्य अभियान के बाद किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का पहला वेनेजुएला दौरा है। उल्लेखनीय है कि तीन जनवरी के अमेरिकी सेना के एक अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Next Post

बंगलादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल

Thu Feb 12 , 2026
ढाका, 12 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश में गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह आम चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर देसी बम फटने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह खबर दी। गोपालगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद सरवर हुसैन […]

You May Like