जबलपुर: साइबर ठग ने हेड कांस्टेबल का मोबाइल हैक करते हुए 95571 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अमित गुप्ता पिता प्रेमलाल गुप्ता 42 वर्षीय निवासी बिलहरी चैतन्य सिटी गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे एसएसबी में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।
उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने कहा कि आपके नया क्रेडिट कार्ड आवेदन किया है जो अप्रूव्ड हो गया है आप अपना आधार पेन कार्ड की जानकारी शेयर करें हम आपको व्हाट्सअप पर लिंक भेज रहे हैं तो उसने व्हाट्सअप पर लिंक आने पर ओपन किया तो मोबाईल हैक हो गया था और मोबाईल से डाटा शेयर कर लिया और उसके एचएसबीसी कंपनी के क्रेडिट से 69,749 रुपये एवं एक्सिस बैंक के क्रेडिट से 25822 रुपये कुल 95571 रुपये धोखाधड़ी करके काट लिये।
