सिंगरौली: सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरई थाना क्षेत्र की बरका चौकी अंतर्गत गजरहिया गांव में एक हाइवा वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया।
हादसे में ट्रैक्टर में सवार लगभग आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल गन्नई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को निजी वाहनों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
लगातार हो रहे हादसे यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और लापरवाही पर लगाम कब लगेगी.
