सीहोर। आक्रोशित बजरंगियों ने लेंसकार्ट के शोरूम को बंद कर दिया. कंपनी ने हिंदू कर्मचारियों को माथे पर बिंदी, तिलक लगाने हाथों में कलावा, तुलसी माला, रुद्राक्ष पहनकर ड्यूटी पर आने से मना किया है. वहीं हिजाब पहनने, टोपी लगाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है.
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लेंसकार्ट शोरूम के कर्मचारी मौके से भाग गए. बजरंजगियों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई और लेंसकार्ट कंपनी शोरूम मालिक से एम्पलाई के लिए जारी किए गए सर्कुलर को तत्काल वापस लेकर माफी मांगने की बात कही गई. माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा दी गई है. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देशभर में मौजूद लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन किए हैं.
विहिप ने कहा कि लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल द्वार हिन्दू कर्मियों से भेदभाव किया जा रहा है। उसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है. जब तक कंपनी मालिक के द्वारा सार्वजनिक रूप से हिंदू समाज से माफ़ी नहीं मांगी जाती. तब तक सीहोर स्थित ब्रांच नहीं खुलेगी. प्रदर्शन में मुख्य रूप से बजरंगदल जिला संयोजक प्रभात मेवाड़ा, बल उपासना प्रमुख अन्नू चौहान, विहिप से धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख जगदीश कुशवाहा सीहोर प्रखंड अध्यक्ष परम वीर संधु,मंत्री यज्ञेश, संयोजक समीर राय, गौ रक्षक सतीश सेन, अभिषेक, अर्चरक पुरोहित सुशील उपाध्याय, ललित, गौरव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
