खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इन्दौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में मध्यप्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ.समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने पिकलबॉल जैसे उभरते हुए खेल के प्रति बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वाासन दिया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रेणियों (सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स) के विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई दी। साथ ही 90 वर्षीय पिकलबॉल खिलाड़ी वेंकट अय्यर के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी को सम्मानित किया.

उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन और आयोजन समिति को इस सफल राष्ट्रीय आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि हर दौर में जो सबसे आगे और ऊपर रहें वहीं इंदौर है.

इन्दौर अब न केवल स्वच्छता में, बल्कि खेल आयोजनों के मामले में भी देश का केंद्र बनता जा रहा है. कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सम्भागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द रमेशप्रभू, मध्यप्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट स्वप्निल कोठारी सहित अन्य उपस्थित रहे.

क्या है पिकलबॉल?
पिकलबॉल की उत्पत्ति 1965 में बैनब्रिज द्वीप, वाशिंगटन में हुई, जिसे 3 खेलों बैडमिंटन, टेनिस और टेबल टेनिस के तत्वों के संयोजन से जोएल प्रिचर्ड, बिल बेल और बार्नी मैककॉलम द्वारा बच्चों के मनोरंजन करने के लिए बनाया गया। इस खेल में पिंग-पोंग पैडल, एक विफल बॉल और कम ऊँचाई वाले बैडमिंटन नेट का उपयोग किया जाता हैं.

Next Post

मालवा की जीवनदायिनी गंभीर नदी के अस्तित्व पर संकट

Mon Dec 22 , 2025
महू: मालवा क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाने वाली और ऐतिहासिक स्थल जानापाव से निकलने वाली गंभीर नदी आज अपने अस्तित्व जूझ रही है. स्थानीय नगर निकायों की लापरवाही के चलते नदी में बिना उपचार के गंदा पानी, सीवेज और ठोस कचरा सीधे बहाया जा रहा है, जिससे न केवल […]

You May Like