कचरा प्लांट के पास लापरवाही, भूजल प्रदूषण की आशंका गहराई


इंदौर: संगम नगर रोड क्षेत्र में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जो भविष्य में भूजल प्रदूषण का बड़ा कारण बन सकती है. यहां एक पुराने बोरिंग के पास सीवरेज लाइन का गंदा काला पानी लगातार जमा हो रहा है और बोरिंग पाइप के माध्यम से सीधे जमीन में जा रहा है. पहले इस बोरिंग का उपयोग नगर निगम द्वारा किया जाता था, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान इसे आंशिक रूप से हटा दिया गया. इसके बाद यहां से सीवरेज लाइन डाल दी गई, जिसके कारण पास में बने गड्ढे में गंदा पानी इकट्ठा होने लगा.

अब यही दूषित पानी बोरिंग के जरिए जमीन में समाहित हो रहा है, जो आने वाले समय में भूजल को प्रदूषित कर सकता है. स्थिति को और गंभीर बनाता है. इस गड्ढे के आसपास किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है. कुछ दिन पहले यहां एक हादसा भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्थान कचरा प्लांट से लगी हुई है, जहां अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहता है, फिर भी समस्या अनदेखी बनी हुई है. साथ ही, ठेकेदार द्वारा भी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और काम की गति बेहद धीमी है.

Next Post

हेरिटेज लोको बना आकर्षण का केंद्र

Tue Apr 21 , 2026
इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर इंदौर एवं रतलाम रेलवे स्टेशनों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. इंदौर रेलवे स्टेशन पर भी इस अवसर पर विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्टेशन परिसर में स्थित हेरिटेज स्टीम लोको की साफ-सफाई कर उसे संरक्षित […]

You May Like