तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक सहित 4 महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह। शनिवार दोपहर दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आमखेड़ा के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक सहित 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद सभी घायलों को निजी वाहन से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विक्रम पटेल, डॉ. मधुर चौधरी और डॉ. पीयूष निमाड़े* ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया।

जानकारी के अनुसार घायल महिलाएं महक नाथ उम्र 21 वर्ष, मलका बी 48 वर्ष, सीमा परवीन 55 वर्ष और जकिया परवीन 45 वर्ष निवासी हिंडोरिया हैं। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रियंका पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर पीएचई सहित 12 विभागों को कारण बताओ नोटिस

Sat Jul 11 , 2026
सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर पीएचई सहित 12 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। जारी नोटिस कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, […]

You May Like

Play sound