भोपाल में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पिपलानी स्थित लेबर कॉलोनी और ग्लोबल स्किल पार्क के सामने चलाए गए अभियान में 70 दुकानों और 42 झुग्गियों को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार करीब 43 हजार वर्गफीट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जहां अब फोरलेन सड़क और ब्रिज निर्माण का कार्य किया जाएगा।
इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। जानिए इस पूरे अभियान की बड़ी बातें और कैसे खुलेगा शहर के विकास का नया रास्ता।
