सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर पीएचई सहित 12 विभागों को कारण बताओ नोटिस

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर पीएचई सहित 12 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। जारी नोटिस कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, लीड बैंक (वित्त विभाग), वाणिज्यिक कर विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को जारी किए गए हैं। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही, निर्धारित समय-सीमा का पालन न करना तथा शिकायतों के समाधान में उदासीनता पाई गई है। संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करते हुए लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

4-0 की क्लीन स्वीप के साथ इंग्लैंड टी 20 में बना नंबर 1

Sat Jul 11 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like