नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) मलेशिया एयरलाइंस ने भारत के यात्रियों के लिए विशेष किराये का घोषणा की है।
एयरलाइंस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑफर के तहत 10 मार्च से 23 मार्च तक बुकिंग करायी जा सकती है। यह बुकिंग 18 दिसंबर 2026 तक की यात्रा के लिए होगी।
ऑफर के तहत इकोनॉमी क्लास का रिटर्न किराया 20,599 रुपये से शुरू होगा। यात्री मलेशिया एयरलाइंस के नेटवर्क पर कुआलालंपुर, सिंगापुर, ऑकलैंड, सिडनी और अन्य गंतव्यों के लिए टिकट बुक करा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच उस क्षेत्र के अलावा यूरोप और अमेरिका जाने से भी लोग बच रहे हैं। इसे देखते हुए विमान सेवा कंपनियां पूर्व की ओर यात्रा के लिए ऑफर देकर यात्रियों का आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं।
