होटल के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मुडिया मोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 305 में गुरूवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच हत्या और आत्महत्या के एंगल पर शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक चन्द्रेश केवट 39 वर्षीय निवासी बिसैंधी का प्रॉपर्टी डीलर है। बुधवार को वह मुडिया मोड िस्थत होटल निधिवन में रूम नम्बर 305 में रूका था। शाम को वह कमरे मेें गया था, इसके बाद बाहर नहीं निकला था।

गुरूवार शाम को कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई न ही दरवाजा खुला, जिस पर संदेह पर पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। अंदर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीएम होगा जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। टीआई विपिन ताम्रकर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

टाईब्रेकर में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराया

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 88वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना बेंगलुरू बुल्स से हुआ। निर्धारित समय तक 32-32 के स्कोर के बाद मैच टाईब्रेकर में गया, जिसे पटना पाइरेट्स ने 6-5 से जीत लिया। यह पटना की 14 मैचों में चौथी जीत […]

You May Like