धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को याद कर भावुक हो गये हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ,धर्मेंद्र और उनके परिवार के करीबी थे। शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र को बड़ा भाई मानते थे। धर्मेंद्र को यादकर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो गये हैं।

शत्रध्न सिन्हा ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,“दिल्ली से लौटने के बाद, बहुत भारी और दुःख से भरे दिल के साथ हम अपने सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र, अपने बड़े भाई धरम जी के घर गए।उनके शानदार बेटों सनी देओल, बॉबी देओल उनकी आकर्षक और मनमोहक पत्नी तान्या, उनके सुंदर बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना बेहद भावुक कर देने वाला था। सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और धरम जी को याद किया, वे एक अद्भुत इंसान थे और जिन असंख्य जिंदगियों को उन्होंने छुआ, उनके कारण वे हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना की। ओम शांति।

 

 

Next Post

छतरपुर के जंगलों में दबिश देकर 6 लाख की कच्ची शराब व 4800 किलो महुआ लाहन नष्ट किया

Mon Dec 1 , 2025
छतरपुर। जिले में अवैध मदिरा के उत्पादन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिजावर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ग्राम कंजरपुर के जंगलों […]

You May Like