इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर सागर बाँध के कल खुलेंगे रेडियल गेट

खंडवा। शनिवार को दोपहर में इंदिरा सागर बाँध के जलाशय का जलस्तर 258.41 मीटर था। इंदिरा सागर बाँध के ऊपरी नर्मदा कछार में जारी भारी वर्षा के बाद नर्मदा नदी में जल का अत्याधिक प्रवाह हो रहा है।

शनिवार को प्रातः 11 बजे की स्थिति में गेट संचालन द्वारा तवा बाँध से 3173 क्यूमेक्स एवं बरगी बाँध द्वारा 1338 क्यूमेक्स जल राशि छोड़ी जा रही है तथा दोपहर 1 बजे से 3177 क्यूमेक्स जलराशि छोडी गई। इसके फलस्वरूप इंदिरा सागर जलाशय में कुल आंकलित जल आवक लगभग 7500 क्यूमेक्स संभावित है।

इंदिरा सागर बांध के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए और अपस्ट्रीम मे अतिवृष्टि की स्थिति में अगले 24 से 48 घंटे में इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन के बाँध के रेडियल गेटों का संचालन कर अतिरिक्त जल राशि को छोड़े जाने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इंदिरा सागर बांध के गेट 27 जुलाई को सुबह 4 बजे तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट प्रातः 6 बजे खोले जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि यह सूचना बाँध के डाउनस्ट्रीम में जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु जारी की जा रही है। इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन बाँध के रेडियल गेटों से होने वाले जल प्रवाह की मात्रा के संबंध में सूचना पृथक से जारी की जावेगी।

Next Post

पानी छोड़ने के लिए बारना डेम के 6 गेट खुले

Sat Jul 26 , 2025
रायसेन। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण बारना डेम के 6 गेट खोलने पड़े। जिससे 22800 कुसेक पानी छोड़ा जा रहा है बांध से छोड़े जा रहे पानी से नर्मदा का जल स्तर बढ़ने की आशंका का है बरगी और तवा बांध के गेट खोलने से भी जल […]

You May Like