गोलीकांड का मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने महाराष्ट्र में पकड़ा, हथियार बरामद

भोपाल। राजधानी में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ ‘गेट’ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शादाब को पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले की भुसावल में पकड़ा. रोड चेकिंग के दौरान उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. भोपाल के अलावा अब आरोपी शादाब के खिलाफ भुसावल पुलिस ने भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

गोलीकांड के आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के बाद अब भोपाल पुलिस भी बरामद पिस्टल की जांच करेगी. वारदात में सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल का इस्तेमाल होने की जानकारी सामने आई है. शादाब कुरैशी के पूरे नेटवर्क, उसकी संपत्ति और पैसों के सोर्स जांच पुलिस फिलहाल कर रही है. आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ गेट ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था. हालांकि अभी शादाब के अन्य पांच साथी अनस, अल्लू परवेज, साहब, मौलाना शाहजेद गेट और गुड्डू स्टेशन अब भी फरार चल रहे हैं. क्राइम ब्रांच और पांच थानों की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आरोपी शादाब की गिरफ्तारी को लेकर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

बता दें कि आरोपियों ने अशोका गार्डन और कोहेफिजा इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल में फायरिंग की वारदात बीते दिनों की थी. अशोका गार्डन में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस अपने परिवार के साथ रहता है. बीते शनिवार को सुबह लल्लू रईस के घर पर शादाब गेट ने अपने गिरोह के साथ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान लल्लू रईस के बेटे इमरान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. इमरान को इलाज के लिए जब हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो बदमाशों ने वहां पहुंचकर भी फायरिंग करनी शुरू कर दी. अस्पताल में गोलीबारी चलने की सूचना पर अब कोहेफिजा और अशोका गार्डन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार बदमाश शादाब गेट और गिरोह के बदमाशों की तलाश की जा रही है. लल्लू रईस और शादाब गेट के परिवारों के बीच पुरानी आपसी रंजिश की बात अबतक सामने आई है. वारदात में फायिरंग करने वाले अभी फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में थानों की पुलिस टीम जुटी है. शादाब की गिरफ्तारी के बाद से माना जा रहा है कि पुलिस अब जल्द ही उसके साथियों तक पहुंच सकती है.

Next Post

दो साल तक प्रेम प्रसंग और फिर शादी से इनकार, कोलार में दुष्कर्म का मामला दर्ज

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक 27 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर कोलार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता कोलार इलाके में ही […]

You May Like