अब खरगे देंगे इंडिया गठबंधन के नेताओं को डिनर

नयी दिल्ली 10 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन कर रहे हैं जिसमें चुनाव आयोग पर ‘वोट की चोरी’, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार डिनर का आयोजन 11 अगस्त यानी सोमवार को किया जाएगा। इसमें लोकसभा तथा राज्यसभा में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेताओं के साथ ही विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

भोज का आयोजन श्री खरगे के आवास पर नहीं बल्कि अन्यत्र किया जा रहा है ताकि ज्यादा संख्या में नेताओं को इसमें आमंत्रित किया जा सके। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा की भी संभावना है।

गौरतलब है कि श्री गांधी ने भी सात अगस्त को इसी तरह से अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के सांसदों को भोज पर बुलाया था जिसमें 25 दलों के 50 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोट चोरी तथा उपराष्ट्रपति चुनाव जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

 

Next Post

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,36,151 करोड़ रुपये घटा

Sun Aug 10 , 2025
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) शेयर बाजार में पिछले सप्ताह रही गिरावट के कारण बीएसई में शीर्ष 10 में शामिल छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कमी आयी,जबकि अन्य चार का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलिवर का […]

You May Like

मनोरंजन