जगतदेव तालाब मार्ग पर गाली-गलौज के बाद फायरिंग

सतना:शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतदेव तालाब मार्ग पर रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गाली-गलौज कर रहे एक युवक ने विवाद के बीच गोली चला दी। गोली लगने से 58 वर्षीय संजय कुमार अग्रवाल घायल हो गए। घटना लाला पान की दुकान के सामने की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी निवासी संजय कुमार अग्रवाल, पिता अंजनी लाल अग्रवाल, अपने 26 वर्षीय बेटे मोहित अग्रवाल के साथ पान की दुकान से घर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान एक करीब 25-26 वर्षीय युवक कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा था। मोहित ने युवक से उसके पिता को गाली देने का कारण पूछा। इसी दौरान विवाद बढ़ा और युवक ने गोली चला दी। गोली संजय कुमार अग्रवाल की दाईं जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद पिता-पुत्र ने तत्काल मदद ली और घायल संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के वार्ड क्रमांक-1 में भर्ती कराया गया।

पुरानी रंजिश नहीं
घायल के मुताबिक, वह आरोपी युवक को पहचानते नहीं हैं और न ही उनकी किसी तरह की पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से लाला पान की दुकान पर पान खाने आते हैं और घटना के समय भी पान बंधवाकर अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल गोली चलाने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना तत्काल हुए विवाद और गाली-गलौज के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Next Post

वांगचुक ने चुनावी जवाबदेही आंदोलन का किया समर्थन, 2 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते

Mon Sep 28 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगामी दो अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चुनावी प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही की मांग करने वाले विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है और साथ ही यह भी संकेत दिया है कि वह मुंबई […]

You May Like