मक्के के खेत में मिले शव का पुलिस खुलासा, तीन आरोपी धराए 

सारनी।शिकार के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में 27 वर्षीय युवक मौत के मामले तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.आरोपियों ने मामले को छुपाने के लिए शव को दूसरे के खेत में फेंक दिया था.टी आई जयपाल इवनाती ने कहा कि पांच दिनों से लापता युवक की तलाश के लिए कई स्थानों के सीसी टी वी कैमरे को खांगला गया. परन्तु कोई सुराग नहीं मिलने पर जांच तेज कर दी. पुलिस की लगातार मेहनत के बाद मामले के खुलासा हुआ है. इस मामले को पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा ग्राम बाकुड़ में मक्के के खेत से बरामद 04 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टी आई इवनाती ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई को श्यामवती पति ओझा मर्सकोले, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बाकुड़ द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका छोटा पुत्र मनोज मर्सकोले, उम्र 27 वर्ष, दिनांक 07.08.2026 की शाम लगभग 06:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उन्हें आशंका थी कि किसी व्यक्ति द्वारा मनोज को गुप्त रूप से कब्जे में रखा गया है.इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाकुड़ में अभिराम यादव के मक्के के खेत में एक पुरानी सड़ी हुई लाश पड़ी है।मृतक की पहचान मनोज पिता ओझा मर्सकोले, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बाकुड़ के रूप में हुई.जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। प्राप्त सुरागों के आधार पर संदेही परेश पिता किशन मर्सकोले, महेन्द्र कुमरे पिता जुगरा कुमरे एवं सुनील पिता दीमू कुमरे, सभी निवासी ग्राम बाकुड़ से पूछताछ की गई.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जंगली सूअर आदि को मारने के लिए खेत के चारों ओर तार बिछाकर उसमें अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित करते थे। दिनांक 07.08.2026 को तीनों आरोपियों द्वारा परेश मर्सकोले के खेत में सेंट्रिंग वाली तार बिछाकर करंट लगाया गया था। इसी दौरान रात में मनोज मर्सकोले खेत में पहुंचा और अवैध रूप से फैलाए गए विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।आरोपियों ने दूसरे दिन 8 जुलाई की सुबह घटना का पता छिपाने एवं किसी को जानकारी न हो, इस उद्देश्य से मनोज के शव को उठाकर दूसरे व्यक्ति अभिराम यादव के मक्के के खेत में फेंक दिया। इसके बाद करंट फैलाने में प्रयुक्त वायर एवं जीआई तार को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर 02 बंडल केबल,सेंट्रिंग वाली तार,मृतक के दाहिने पैर की चप्पल, एयर फोन बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी परेश पिता किशन मर्सकोले, निवासी ग्राम बाकुड़,महेन्द्र कुमरे पिता जुगरा कुमरे, निवासी ग्राम बाकुड़, सुनील पिता दीमू कुमरे, निवासी ग्राम बाकुड़ को गिरफ्तार किया है मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती,उप निरीक्षक उनि मनोज उईके, उनि सुनील गौर, उनि प्रीति पालेवार,सहायक उप निरीक्षक अनिल मोर्य,प्रधान आरक्षक: श्रीराम उईके, शैलेन्द्र सिंह,आरक्षक मोहित भाटी, सुभाष मंडलोई, आर. जितेन्द्र जाट,सायबर सेल निरीक्षक कविता नागवंशी, आर. राजेन्द्र धाड़से की अहम भूमिका रही है

Next Post

कृषि एवं ग्रामीण विकास के रोडमैप पर 18 अगस्त को संवाद करेंगे शिवराज

Mon Aug 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 अगस्त को पूसा परिसर में दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ कृषि और ग्रामीण विकास के लिए 2047 तक की कार्ययोजना पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, लखपति दीदियां, कृषि क्षेत्र […]

You May Like