सिविल अस्पताल सिलवानी में रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलवानी:सिविल अस्पताल सिलवानी में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।शिविर के दौरान नगर के जागरूक दंपति विकास मताम्बर एवं उनकी पत्नी सुबि मताम्बर ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रक्तदान कर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल की उपस्थित जनों ने सराहना की।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पटेल ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं और यह एक पुनीत सामाजिक दायित्व है।
शिविर के सफल आयोजन पर डॉ. पटेल ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज आजाद की पुण्यतिथि पर भाबरा में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित, 171 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए कहा है कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए समर्पित उनका जीवन प्रत्येक देशभक्त के लिए ऊर्जा, संकल्प और सेवा का अप्रतिम अध्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज चंद्रशेखर […]

You May Like

मनोरंजन