पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

श्योपुर। श्योपुर जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ देवदत्त शर्मा को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ग्वालियर ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सोमवार को की है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी एसडीओ ने विभाग के ठेकेदार देवेंद्र धाकड़ से 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जब ठेकेदार पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपए देने उनके घर पहुंचे, तभी टीम ने छापा मारकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई। आरोपी एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

बैतूल जिला के पाथाखेड़ा का गुलाब दिल्ली में खिला

Mon Mar 10 , 2025
बैतूल: इंडियन एसोसिएशन ऑफ एपिडमियोलॉजिस्ट (आइएई) की 14वीं नेशनल कांफ्रेंस 7-8 मार्च को नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें बैतूल जिला बयावाड़ी गांव के मूल , डबल्यू सी एल पाथाखेड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल से पढ़े वर्तमान मे स्वास्थ्य विभाग जिला नरसिंहपुर में पदस्थ डॉ. गुलाब खातरकर […]

You May Like

मनोरंजन