सीधी पुलिस की अवैध गांजा पर कार्यवाही,4 केस दर्ज 

सीधी। सीधी पुलिस ने अवैध गांजा विक्रय एवं गांजा की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरणों में 11.580 किग्रा सूखा गांजा एवं 14.7 किग्रा गांजा के हरे पौधे कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 68 हजार रुपए जब्त किया। कुसमी पुलिस को बजबई में आता देख विधि विरुद्ध बालक मौके से फरार हो गया। घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से 11.580 किग्रा अवैध गांजा अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए बरामद किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

उधर,जमोड़ी पुलिस ने गांजा खेती पर दबिश दी । आरोपी काशी साकेत उम्र 66 वर्ष, निवासी हड़बड़ो उरमनिया टोला थाना जमोड़ी द्वारा घर के सामने से 4 नग गांजा के हरे पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने कार्यवाही के बाद जप्त गांजा के पौधों का वजन कराया तो 3.200 किग्रा, कीमत 32 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरे मामले में जमोड़ी पुलिस ने आरोपी बिंद्रा साकेत 66 वर्ष निवासी हड़बड़ो उरमनिया टोला थाना जमोड़ी के घर के सामने से 2 नग गांजा के हरे पौधे जप्त किए। जप्त गांजा के पौंधों का वजन 9.700 किग्रा कीमत 97 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

वहीं आरोपी प्रेमलाल सिंह निवासी सिरसी थाना जमोड़ी के यहां पुलिस दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गया। घर के पीछे की बगिया से गांजा के उखड़े पेड़ एवं कपड़े पर सूखती हरी पत्तियां वजन 1.800 किग्रा कीमत 18 हजार रुपए जप्त किया गया।

Next Post

ग्राम रोजगार सहायक संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

Mon Jun 2 , 2025
सीधी। ग्राम रोजगार सहायक संघ-मनरेगा, ग्राम रोजगार सहायक महासंघ, पंचायत सहायक सचिव, कर्मचारी संघ-संयुक्त संगठन मप्र द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम विभाग के नाम से कलेक्टर सीधी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है […]

You May Like