उज्जैन में घने कोहरे के साथ हुई नववर्ष की पहली सुबह

उज्जैन। जनवरी-2025 की पहली सुबह घने कोहरे की चादर ओढक़र आई। दोपहर तक धुंध छाई हुई थी। शहरवासी ठंड से ठिठुर रहे थे। सुबह से ही अलाव जलना शुरू हो गए थे। मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान लगाया है।

दिसंबर माह की शुरुआत होने के बाद से ठंड का मौसम उतार- चढ़ाव वाला बना रहा था। अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की सर्द हवा का रूख प्रदेश की ओर बना हुआ था। जिसके चलते आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसका परिणाम आज जनवरी माह की पहली सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही लोग कोहरे और सर्द हवा से ठिठुरते दिखाई दे रहे थे। जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ रहा था कोहरे की धुंध छंटती दिखाई दे रही थी। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। धुंध छाई हुई थी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलावा जलाना शुरू कर दिया था। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि रात का तापमान 12 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। सुबह की आर्द्रता 93 प्रतिशत थी। इससे पहले वर्ष 2024 के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ था। जनवरी के पहले दिन भी अधिकतम तापमान कम होने की उम्मीद है। आगामी दिनों में आसमान में छाए बादल साफ होते ही न्यूनतम तापमान भी कम होगा। जनवरी माह का प्रथम सप्ताह ठंड के बीच गुजर सकता है। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलती रहेगी। घना कोहरा होने की वजह से शहर के मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई थी। 100 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 9 बजे तक वाहनों की हेडलाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहे थे। सुबह 10 बजे बाद कोहरा कम होने पर दूरी का दिखाई देना शुरू हुआ था। दोपहर बाद धूप निकल आई थी लेकिन शाम ढलने के बाद सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी थी।

Next Post

रेलवे पटरियों पर मिली फायनेंसकर्मी की लाश

Wed Jan 1 , 2025
उज्जैन। बीती रात रेलवे पटरियों से एक युवक की लाश बरामद की गई। जिसकी पहचान फायनेंसकर्मी के रूप में हुई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली है। संभावना है कि फायनेंसकर्मी ने आत्महत्या की है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के शिप्रा ब्रिज के नीचे रेलवे […]

You May Like