
सिरोंज। क्षेत्र में इन दिनों सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया हैं. सुबह कोहरा दिखाई दे रहा है. जिससे दृश्यता में कमी दिख रही है. वही लोग धूप को भी तरसते दिखाई दे रहे है.
सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलती निकल रही है. जिससे लोग धूप को तरसते दिखे. वही दिन में भी बादलों में सूरज की लुकाछुपी का दौर चलता रहा. शीतलहर एवं सर्दी से तापमान काफी लुढ़क गया. रात के तापमान में काफी गिरावट आई हैं. तो वही सुबह के समय कोहरा भी दिखाई दे रहा है.जिसके कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ती दिखाई देती है. लोग सुबह वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं. सर्दी एवं शीतलहर के चलते लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है. सर्दी के बचाव के लिए लोग अधिकांश समय घरों पर व्यतीत
कर रहे हैं. जिससे सुबह एवं शाम को सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है. वही सर्दी एवं शीत लहर से बचने गर्म वस्त्रों एवं अलाव का उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं. जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी में ओर अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.
