रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला घायल

इंदौर:लेन्टर्न चौराहे पर रेड सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार में आ रही कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक्टिवा चालक को मामूली चोटें आई हैं.घटना करीब 6 बजे लेन्टर्न चौराहा पर हुई. श्रीनगर एक्सटेंशन के यश गैलेक्सी में रहने वाले दर्शन सिंह वोहरा ने बताया कि वह अपनी 60 वर्षीय मां इन्दु वोहरा के साथ एक्टिवा से जा रहे थे.

इसी दौरान टाटा टियागो कार नम्बर एमपी 09 एयू का चालक रेड सिग्नल तोड़ते हुए तेज गति और लापरवाही से बाईं ओर से आया और एक्टिवा को बाईं तरफ से टक्कर मार दी. टक्कर के चलते दर्शन और उनकी मां एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गए. हादसे में इन्दु वोहरा के दोनों पैरों और दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि दर्शन को मामूली चोटें लगीं. सूचना मिलने पर तुकोगंज पुलिस ने टाटा टियागो कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करमामले की जांच कर रही है.

Next Post

ग्वालियर जिले में कड़ाके की सर्दी, दोपहर पौने दो बजे निकली धूप, घने कोहरे की चेतावनी जारी

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में आज सुबह से जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। सुबह कोहरा छाया रहा। इसके बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अभी दोपहर पौने दो बजे कुछ धूप निकली है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 06 जनवरी तक ग्वालियर जिला सहित आसपास के […]

You May Like