जबलपुर:चरगवां पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक कुुमार प्यासी ने बताया कि सेमरा उमरिया रोड पर घेराबंदी कर शराब बेचने घूम रहे राजेश उर्फ बोदा भूमिया 44 वर्ष निवासी ग्राम गंगई को पकड़ा गया.
जिसके कब्जे में रखे चारों कुप्पों को चैक करने पर लगभग 60 लीटर कच्ची शराब भरी पाई गई। आरोपी राजेश उर्फ बोदा भूमिया के कब्जे से चारों कुप्पों मेें 60 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
